Wednesday, September 30, 2026
Home National पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार… बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि, नम...

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार… बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से बारामती ने अपने ‘दादा’ को दी अंतिम विदाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इस हादसे में राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का अचानक निधन हो गया। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे देश-प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार

बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे पार्थ पवार ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा इलाका ‘अजित पवार अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा और हजारों समर्थकों की आंखें नम दिखीं।

VVIPs का बारामती में जमावड़ा

अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए देश और राज्य के कई बड़े नेता बारामती पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज ठाकरे, नितिन नवीन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई नाम शामिल रहे। नेताओं की भारी मौजूदगी ने अजित पवार के सियासी कद को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

हादसे में पांच लोगों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के साथ पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की भी मौत हो गई। सभी के निधन से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Read More : रीवा में यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सामान्य वर्ग के प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन, जातिगत विभाजन का आरोप

तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुके रहेंगे और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

हादसे की जांच में जुटी एजेंसियां

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) प्लेन क्रैश की विस्तृत जांच कर रहा है। वहीं पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण से हादसे के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here