Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में घर बैठे होगी राशन कार्ड की e-KYC, आप को भी...

छत्तीसगढ़ में घर बैठे होगी राशन कार्ड की e-KYC, आप को भी मिलेगा लाभ, जानें पूरा प्रोसेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत अब सभी राशन कार्ड धारकों के लिए आधार से e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने फेस e-KYC की नई सुविधा शुरू की है।

बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी राहत

अब वरिष्ठ नागरिक, असहाय और बीमार राशन कार्ड धारक घर बैठे ही e-KYC कर सकेंगे। 70 वर्ष से अधिक उम्र के कई लोगों के फिंगरप्रिंट स्पष्ट न होने के कारण बायोमेट्रिक e-KYC नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया है, जिससे पहचान प्रक्रिया सरल हो गई है।

Read More : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार… बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से बारामती ने अपने ‘दादा’ को दी अंतिम विदाई

घर बैठे कैसे करें राशन कार्ड की फेस e-KYC

फेस e-KYC कराने के लिए राशन कार्ड धारकों को “मेरा e-KYC” मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा। इसके लिए Google Play Store से Mera e-KYC और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना जरूरी है।
ऐप में आधार नंबर दर्ज करने के बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरना होगा। इसके बाद मोबाइल कैमरे से चेहरे की पहचान कर e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ऐप के माध्यम से यह भी जांचा जा सकता है कि e-KYC पहले से हुई है या नहीं।

मोबाइल से e-KYC संभव न हो तो क्या करें

यदि किसी कारणवश मोबाइल से फेस e-KYC नहीं हो पा रही है, तो राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी सरकारी उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) पर जाकर अंगूठे या उंगली के निशान से e-KYC करवा सकते हैं।

e-KYC नहीं कराने पर क्या नुकसान होगा

यदि तय समयसीमा में e-KYC नहीं कराई गई, तो राशन कार्ड निरस्त किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ बंद हो सकता है और लाभार्थी सूची से नाम हटाया जा सकता है। बाद में राशन कार्ड चालू कराने के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ सकता है।

नाम कट जाए तो क्या करें

अगर किसी कारण से राशन कार्ड सूची से नाम कट जाए, तो नजदीकी फूड सप्लाई ऑफिस या राशन दुकान से संपर्क करें। सही दस्तावेजों के साथ पुनः आवेदन करें और आधार या मोबाइल नंबर में किसी भी त्रुटि को ठीक कराएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here