CG Durg News : भवानी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर राख…वीडियो

Parivesh

दुर्ग। CG Durg News : चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में रविवार को अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जहां रखे लाखों रुपए के बारदाना जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार देखा जा सकता था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर टीम की तेजी से बड़ी अनहोनी टल गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *