Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG News: देर रात Maggi बनाने पर भड़का पति, पत्नी को लोहे...

CG News: देर रात Maggi बनाने पर भड़का पति, पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा, केस दर्ज

CG News
CG News

CG News: बिलासपुर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने में FIR दर्ज कराया है. पत्नी का आराेप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. वहीं, कुछ दिन पहले रात में मैगी बनाने के नाम से उसे पाइप से बुरी तरह पीटा. इसके बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी.

CG News : मैगी बनाने पर भड़का पति

CG News: घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है. पीड़िता काजल तिवारी (26) निवासी रामसागरपारा, कोरबा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से अंकित तिवारी निवासी अशोक नगर पार्क लाइफ कॉलोनी, सरकंडा बिलासपुर से हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर गाली-गलौज व मारपीट करता था.

CG News:कैसे हुई घटना?

घटना 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है. आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा.
इस दौरान उसने गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों तथा लोहे के पर्दे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की है.
घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन से पूरी जानकारी दी.

CG News: पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News: अगले दिन 24 जनवरी 2026 को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले आए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो में अपराध दर्ज कर बिलासपुर डायरी भेज दी गई है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here