Arun Sao Statement : UD मिंज के फेसबुक पोस्ट पर सियासी बवाल, अरुण साव का आया बयान…

Parivesh

रायपुर : Arun Sao Statement : पूर्व विधायक यूडी मिंज के एक फेसबुक पोस्ट को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पोस्ट सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “कांग्रेस नेताओं के शब्दों से उनके मन की बातें सामने आ जाती हैं। देश और संविधान के प्रति उनके दृष्टिकोण को यह बयान उजागर करता है।” डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक के भाषा चयन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं, कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई है कि यूडी मिंज का सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था और पोस्ट उनकी जानकारी के बिना डाला गया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *