Healthy Lifestyle : ज्यादा फैट और शुगर वाला खाना याददाश्त को कर सकता है कमजोर, रिसर्च में बड़ा खुलासा

Parivesh

लाइफस्टाइल  | Healthy Lifestyle : अगर आप ज्यादा तला-भुना और मीठा खाना पसंद करते हैं, तो सतर्क हो जाइए। हाल ही में हुए एक नए वैज्ञानिक अध्ययन ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक फैट और शुगर युक्त भोजन लंबे समय में मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। इस रिसर्च के मुताबिक, ऐसे खाद्य पदार्थ याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकते हैं।

रिसर्च में यह भी इशारा किया गया है कि जीवनशैली से जुड़ी आदतें, जैसे गलत खानपान, न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों जैसे डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ा सकती हैं।

इससे पहले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक व्यापक अध्ययन ने भी प्रदूषण, शराब और डायबिटीज को ब्रेन डैमेज के बड़े कारणों में गिना था। वैज्ञानिकों का कहना है कि बेहतर दिमागी सेहत के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाना जरूरी है

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *