Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh hospital-chaos-congress-protest: सरकारी अस्पतालों की हालत पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, CMO ऑफिस...

hospital-chaos-congress-protest: सरकारी अस्पतालों की हालत पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, CMO ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी

hospital-chaos-congress-protest: रायपुर में सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी
पुलिस बल तैनात किया गया।

hospital-chaos-congress-protest: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को न समय पर दवाइयां मिल रही हैं और न ही जांच व इलाज की पर्याप्त सुविधा। अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टाफ और जरूरी उपकरणों की कमी से गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

hospital-chaos-congress-protest: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए “हमर अस्पताल” आम और गरीब परिवारों के लिए राहत साबित हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार में उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

hospital-chaos-congress-protest: कांग्रेस ने जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। पार्टी ने सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अस्पतालों में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here