Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार...

CG NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हादसा

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह लगभग 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उसलापुर के प्रकृति विहार क्षेत्र में हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय रवि सिंह ठाकुर रोज की तरह रविवार सुबह टहलने निकले थे। चलते समय वह अपने मित्र से मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। हादसे में वे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG NEWS : मोबाइल पर बात कर रहे उनके दोस्त यजुर तिवारी को अचानक कॉल कटने और हंगामे की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। वहां रवि बेहोशी की हालत में पड़े थे। उसने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया और सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी।

CG NEWS : हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। जांच में पता चला कि कार शहर के एक व्यवसायी की है और हादसे के समय उसका बेटा कार चला रहा था। कार में उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी। पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

CG NEWS : सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारती है और झटका लगते ही वह हवा में उछलकर दूर गिर जाता है। इसे लोग हिट एंड रन जैसा मामला मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है, केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here