Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Health Tips : आपके शरीर का छुपा हुआ ‘दूसरा दिल’: डॉक्टर ने बताया क्यों जरूरी है इसकी देखभाल

Health Tips : आपका शरीर सिर्फ सीने में धड़कते हार्ट पर निर्भर नहीं है, बल्कि पैरों की पिंडलियों यानी काल्फ मसल्स को भी ‘सेकेंड हार्ट’ कहा जाता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिमित्री यारानोव के अनुसार, इन मसल्स की मजबूती का सीधा संबंध हार्ट हेल्थ से है। जब हम चलते हैं तो पिंडलियों की मांसपेशियां सिकुड़कर नीचे की ओर जमा खून को ऊपर हार्ट की तरफ धकेलती हैं और ब्लड क्लॉट बनने से रोकती हैं। इस तरह ये मसल्स हार्ट के बोझ को हल्का करती हैं।

Health Tips : अगर पिंडलियां कमजोर हो जाएं तो खून को ऊपर भेजने में दिक्कत होती है, जिससे हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है। खास बात यह है कि दवाइयों से इस समस्या को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

Health Tips : पिंडलियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना वॉक करना जरूरी है। लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और डेस्क पर काम करने वाले लोग हील रेज जैसी हल्की एक्सरसाइज करें। इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ने की आदत भी फायदेमंद है। शरीर का यह ‘दूसरा दिल’ स्वस्थ रहेगा तो असली हार्ट भी सुरक्षित रहेगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories