फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में चली गोली! बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

Rahul Goshwami

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।

डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

हमले के समय जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी वहां मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।हालांकि इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सुरक्षा में चूक की जांच

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।उन्होंने माना कि कार्यक्रम में हथियार का पहुंचना सुरक्षा में गंभीर चूक हो सकता है और इसकी पूरी जांच की जाएगी।

Read More : M.P Weather : मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश में मौसम, रतलाम में 40°C; 14-15 मार्च को बारिश का अलर्ट

कौन है आरोपी कमल सिंह जामवाल?

पुलिस के अनुसार हमले का आरोपी कमल सिंह जामवाल जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि वह पेशे से व्यवसायी है और ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था।

सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान

घटना के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पिता सुरक्षित हैं और यह सौभाग्य की बात है कि बड़ा हादसा टल गया।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एनएसजी सुरक्षा के बावजूद कोई व्यक्ति हथियार लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *