Dhamtari Crime news: छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime news

Dhamtari Crime news: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 480 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र में की गई।

Dhamtari Crime news: पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से एक कार और पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने श्याम तराई इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान वाहनों में सफेद बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

Dhamtari Crime news: जांच में कुल 480 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

Dhamtari Crime news: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जगदलपुर में सब्जियां खाली करने के बाद वाहन में गांजा लोड किया था। उनका इरादा इस गांजे को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने का था।

Dhamtari Crime news: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *