Thursday, June 11, 2026
39.2 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 से 15 मार्च के बीच तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क; छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 मार्च के बीच बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है।

ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।

Read More : M.P News : भोपाल में LPG गैस को लेकर जंग जैसे हालात! एक सेकंड में 5000 बुकिंग, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज

पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य से लगभग 3 से 4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास होने लगा है।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के आसपास बने एक सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, खासकर बस्तर क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस सिस्टम के सक्रिय होने से बादल बनने और हल्की वर्षा की स्थिति बन रही है।

गर्मी से मिल सकती है राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनुमान के अनुसार बारिश और तेज हवाएं चलती हैं तो इससे प्रदेश में बढ़ती गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है।हालांकि मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories