Saturday, June 6, 2026
36.8 C
Raipur

TOP 10 News Today 23 Sept 2025 : निशाने पर आज : कोलकाता में मूसलाधार बारिश से 7 की मौत, बिजली की महंगाई से खून के आँसू रो रही जनता, बड़े पापा ने बनाया 9 साल की मासूम को हवस का शिकार, मोहन कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, ट्रेनी डॉक्टर का विवादित बयान, छात्रों को दी माफिया बनने की सलाह…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . कोलकाता में हाहाकार, मूसलाधार बारिश से 7 की मौत, चारो तरफ पानी ही पानी

कोलकाता : Kolkata Heavy Rain : नवरात्रि के पहले दिन ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। कई इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान बिजली का करंट लगने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 6 घंटों में शहर में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। कोलकाता नगर निगम (KMC) के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश गरिया कामदाहरी में 332 मिमी और जोधपुर पार्क में 285 मिमी हुई है। सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया है।

2 . बिजली की महंगाई से खून के आँसू रो रही जनता

रायपुर। बढ़े हुए बिजली बिल को सत्ता प्रायोजित लूट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पहले 4-4 बार घरेलू बिजली की दरों में वृद्धि करके 80 पैसे प्रति यूनिट दाम बढ़ाए, फिर पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा राहत, 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना ख़त्म करके औसतन हर घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग दोगुना बिजली का बिल भेजा है। लगातार 5 वर्षों तक जो राहत आम जनता को बिजली के बिल में जो राहत मिल रही थी, भाजपा की सरकार ने वह रियायत छीन लिया है। यही नहीं अब तो स्मार्ट मीटर लगाकर अनाप शनाप वसूली कर रहे हैं। सरकार के इस अन्यायपूर्ण फैसले से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।

3 . बड़े पापा ने बनाया 9 साल की मासूम को हवस का शिकार

बालोद, छत्तीसगढ़ : Balod Crime News : जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के बड़े पापा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया और परिजनों को सारी बात बताने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। बच्ची को मरा हुआ समझकर वह उसे जंगल में ही छोड़कर घर आ गया।

4 . मोहन कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

MP Cabinet Meeting : भोपाल : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिनका सीधा फायदा राज्य की जनता को होगा। पूरी खबर 

5 . ट्रेनी डॉक्टर का विवादित बयान, छात्रों को दी माफिया बनने की सलाह

छिंदवाड़ा। Chhindwara News : जिला अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। डॉक्टर सानिध्य दुबे ने छात्रों से कहा कि “डॉक्टर बनकर क्या करोगे? हमारी तनख्वाह नहीं आ रही है, इससे अच्छा है तुम माफिया बनो, चरस-गांजा बेचो, पैसा कमाओ और चुनाव लड़ो।” जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कुछ छात्र एमएलसी कराने के लिए ट्रेनी डॉक्टर के पास पहुंचे थे। छात्रों ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो डॉक्टर दुबे ने यह विवादित बयान दिया। उनका यह बयान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया।

6 . मूंगफली विवाद में रिश्तेदार बना हैवान, बोलेरो से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या

 सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद रिश्तेदारी के चलते उपजा तनाव इस कदर बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो सदस्यों – पिता और पुत्र – को बोलेरो वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

7 . भारतमाला परियोजना में करोड़ों के मुआवजा घोटाले में बड़ा अपडेट

रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाले की जांच रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। राज्य शासन के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर भी जांच टीमों का गठन किया गया और प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का परीक्षण जारी है। रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। अब तक तीन टीमों ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंप दी है, जबकि एक टीम की रिपोर्ट आना बाकी है। नई प्राप्त दावा-आपत्तियों में अधिकांश किसानों ने कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाया है। प्रभावित किसान संभागायुक्त के न्यायालय में अपनी अभ्यावेदन दे सकते हैं।

8 . 5-मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, 12 घायल, राहत-बचाव जारी

इंदौर (मध्य क्षेत्र)। रानीपुरा के कोष्टी मोहल्ला में सोमवार रात लगभग 10 बजे एक पुरानी 5-मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल अवस्था में महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मृतकों में चाचा-भतीजी अल्फिया और फईममुद्दीन अंसारी शामिल हैं। देर रात तक मलबे में कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी।हादसा जवाहर मार्ग पार्किंग के पास हुआ। सूचना मिलते ही सेंट्रल कोतवाली थाना, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन, पुलिस और स्थानीय टीम जुटी हुई हैं।

9 . कार-ट्रक में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगो की जिंदा जलकर मौत

Aligarh Accident : अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नेशनल हाईवे-91 पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग – दो बच्चे (5 और 8 वर्ष), एक महिला और एक पुरुष – जिंदा जलकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। घटना थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार परिवार मंदिर दर्शन से लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया और आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव प्रयास किए, लेकिन अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

10 . रायपुर में साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध मौत, एंबेसी ने लिया संज्ञान

रायपुर | राजधानी रायपुर में 22 साल के साउथ अफ्रीकन युवक सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र मुंबई से रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने आया था। जानकारी मिली है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित था और दवाइयां ले रहा था। मुंबई में उसके अजीबोगरीब व्यवहार का वीडियो भी वायरल हुआ था। मौके पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने हस्तक्षेप किया और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उसे आंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद एंबेसी को सूचित किया गया। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories