Jabalpur Shatabdi Durga Puja : जबलपुर में 100 साल पुरानी परंपरा : बंगाली क्लब में शताब्दी दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ…

0
115
Jabalpur Shatabdi Durga Puja
Jabalpur Shatabdi Durga Puja

जबलपुर: Jabalpur Shatabdi Durga Puja : शहर के प्रतिष्ठित सिटी बंगाली क्लब में इस वर्ष 100वीं दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्लब अपने शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मना रहा है। इसी क्रम में पूजा का शुभारंभ पारंपरिक ढंग से हुआ, जिसमें 100 महिलाओं ने शंख बजाकर और ‘उलु ध्वनि’ कर मां दुर्गा का आह्वान किया।

Jabalpur Shatabdi Durga Puja : ढाक की ताल और धुनुची नृत्य से बंगाली संस्कृति की झलक

पूजा की शुरुआत ढाक की जोशीली ताल पर हुई, जिस पर बच्चियों ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर बंगाली संस्कृति की छटा बिखेर दी। 10 हजार वर्ग फीट में बने स्वदेशी पूजा पंडाल का उद्घाटन मध्य भारत एरिया के लेफ्टिनेंट जनरल एस शेखावत ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

क्लब के सदस्य इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए कई जाने-माने लोग भी आ रहे हैं, जिनमें पंचायत के प्रधान रघुवीर यादव, पंचायत की रिंकी संविका सिंह और प्रसिद्ध गायक नरोत्तम बेन शामिल हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here