Tikamgarh News : सड़क गड्डों पर अनोखा प्रदर्शन: पूर्व विधायक राकेश गिरी ने गड्डों में पौधरोपण कर दी चेतावनी…

0
127
Tikamgarh News
Tikamgarh News

टीकमगढ़। Tikamgarh News : जिले में नगर से बस स्टैंड को जोड़ने वाले जर्जर मार्ग और गड्डों के विरोध में भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी और उनके समर्थकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। नगर का यह मुख्य मार्ग बस स्टैंड के अलावा छतरपुर और जतारा से भी जुड़ता है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इसे दुरुस्त नहीं किया गया है।

Tikamgarh News : रिपोर्टर संतोष कुशवाहा के अनुसार, मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। गड्डों और धूल के कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है, वहीं सड़कों किनारे रहने वाले लोग भी परेशान हैं।

पूर्व विधायक राकेश गिरी ने नगर पालिका अधिकारियों को कई बार अवगत कराया और पत्र भी भेजे, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। नाराज गिरी ने समर्थकों के साथ मार्ग पर पहुंचकर जगह-जगह गड्डों में बृक्षारोपण किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि आज जो पौधे रोपे गए हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।

राकेश गिरी ने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया तो बड़ी आंदोलन की तैयारी की जाएगी। प्रदर्शन ने नगर प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है और जनता की नाराजगी भी साफ़ झलक रही है।

यह कदम न केवल सड़क की बदहाली की ओर ध्यान खींचता है, बल्कि नगर पालिका की लापरवाही पर भी जनता की नाराजगी को सामने लाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here