Indore Breaking : तीन मंजिला मकान गिरने से हाहाकार, 2 की मौत, 11 घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

VIKASH KHALKHO

इंदौर – इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। घायल लोगों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हाल ही में इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मकान अचानक धंसते ही लोग भागने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

Read News : DSP Yakub Memon : डीएसपी याकूब मेमन को अग्रिम जमानत, महिला ने लगाया था दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मकान की पुरानी संरचना और कमजोर नींव इसके गिरने का कारण हो सकती है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *