Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh DSP Yakub Memon : डीएसपी याकूब मेमन को अग्रिम जमानत, महिला ने...

DSP Yakub Memon : डीएसपी याकूब मेमन को अग्रिम जमानत, महिला ने लगाया था दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

0
191
DSP Yakub Memon
DSP Yakub Memon

DSP Yakub Memon : रायपुर। बलरामपुर में एसडीओपी पद पर तैनात डीएसपी याकूब मेमन को रायपुर सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है। एक महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के बाद यह राहत उन्हें सोमवार को दी गई। इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने याकूब मेमन को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है।

DSP Yakub Memon : क्या है मामला?

DSP Yakub Memon : टिकरापारा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने डीएसपी मेमन पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाने और लगातार ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा है कि वह रायपुर स्थित उनके मकान में किराएदार थी और उसी दौरान डीएसपी ने उसका यौन शोषण किया। बलरामपुर स्थानांतरण के बाद भी उनका संपर्क बना रहा।

DSP Yakub Memon : डीएसपी का पक्ष

DSP Yakub Memon : वहीं, याकूब मेमन ने खुद 12 सितंबर को सरगुजा आईजी को आवेदन देकर महिला पर ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि महिला ने पहले पति के इलाज के बहाने जान-पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उनके अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लिए और फिर इनका इस्तेमाल करते हुए डेढ़ लाख रुपये वसूले और मकान अपने नाम कराने का दबाव डालने लगी।

DSP Yakub Memon : पुलिस कर रही जांच

DSP Yakub Memon : मामला सामने आने के बाद टिकरापारा पुलिस ने डीएसपी याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साक्ष्य और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

DSP Yakub Memon : फिलहाल, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के बाद डीएसपी मेमन को गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

 

READ MORE:Real estate project : एनसीआर में बिल्डर-बैंक ‘नापाक गठजोड़’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को 6 और मामले दर्ज करने की अनुमति

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here