सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे ने लिए 7 फेरे, 8 राज्यपाल और 11 मुख्यमंत्री रहे उपस्थित

उज्जैन : धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू इशिता ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधकर सादगी और सामाजिक संदेश पेश किया। सांवराखेड़ी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कुल 22 जोड़ों ने एक साथ फेरे लेकर अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया।

भव्य शोभायात्रा और स्वागत
सुबह सभी 22 जोड़ों की भव्य शोभायात्रा विवाह स्थल के पास से निकाली गई। दूल्हे पारंपरिक वेशभूषा में घोड़ी पर सवार हुए, जबकि दुल्हनें सजी-धजी बग्घियों में आईं। बाराती बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते साथ चल रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर मंच सजाए गए, जहां शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर नवदंपतियों का अभिनंदन किया।

Read More : IIM रायपुर में 60वें GP-IG सम्मेलन का तीसरा दिन, कॉन्फ्रेंस में PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहन चर्चा

सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
सांवराखेड़ी में तैयार किए गए 5 विशेष डोम, 22 मंडप, वीआईपी पैंट्री और 40×100 फीट के विशाल मंच ने आयोजन की भव्यता को बढ़ाया। सभी वर–वधुओं ने एक साथ वरमाला पहनाई और इसके बाद अलग-अलग मंडपों में वैदिक विधि से फेरे संपन्न हुए। प्रत्येक मंडप का आकार 15×15 फीट रखा गया।

Read More : आज उज्जैन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी, सामूहिक शादी में 22 जोड़े भी लेंगे फेरे, पहुंचेंगे 25000 से ज्यादा मेहमान

देशभर से VIPs और संत-महात्मा की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में देशभर से 8 राज्यपाल, 11 मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य और लगभग 25 संत–महात्मा उपस्थित रहे। कुल 25 हजार से अधिक लोग इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साक्षी बने।

सादगी और सामाजिक संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बेटे की शादी सामूहिक सम्मेलन में कराने के फैसले की पूरे प्रदेश में चर्चा रही। लोगों ने इसे सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश बताया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

IPS P. Sundarraj ने NIA में संभाला IG का पदभार, कहा- राह नई पर सेवा का संकल्प वही

IPS P. Sundarraj: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ और...

Related Articles

Popular Categories