Mungeli Crime news: 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला: अग्रिम जमानत खारिज, फिर भी आरोपी फरार; शिकायतकर्ता ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Mungeli Crime news: मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दर्ज 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर विवाद गहराता जा रहा है। शिकायतकर्ता हर्ष पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Mungeli Crime news: जानकारी के अनुसार, जरहागांव थाना में शारदा प्रसाद पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 296 और 351(3) के तहत 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। एफआईआर के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंगेली की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

Mungeli Crime news: शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़, गवाहों को प्रभावित करने और जांच पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी कार्रवाई में देरी न्यायिक प्रक्रिया की भावना के अनुरूप नहीं है।

Mungeli Crime news: हर्ष पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही गिरफ्तारी में हो रही कथित देरी की जांच कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि यदि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

इधर, मामले पर जरहागांव थाना प्रभारी शोभा यादव ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना कानून के अनुसार जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Mungeli Crime news: थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई कर रही है तथा अनावश्यक दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़ में आते ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mungeli Crime news: फिलहाल, शिकायतकर्ता जहां आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है। ऐसे में अब इस मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories