PM Modi Facebook Video: PM मोदी फेसबुक वीडियो को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा तेज हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए भारत में फेसबुक पर दिखाई देना बंद हो गया। हालांकि, दूसरे देशों में वही वीडियो सामान्य रूप से देखा जा रहा था। इससे सोशल मीडिया यूजर्स और राजनीतिक हलकों में कई सवाल उठने लगे। कुछ लोगों को वीडियो खोलने पर संदेश मिला कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है। कुछ समय बाद वीडियो फिर से दिखाई देने लगा।






