Raipur Ambedkar Hospital Fire: रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (अंबेडकर अस्पताल) के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया।
Raipur Ambedkar Hospital Fire: घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।
Raipur Ambedkar Hospital Fire: धुएं से मरीजों को हुई परेशानी
Raipur Ambedkar Hospital Fire: आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद फैला धुआं आसपास के कई वार्डों तक पहुंच गया। इससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को खाली कराते हुए मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
Raipur Ambedkar Hospital Fire: दमकल को दी गई सूचना
Raipur Ambedkar Hospital Fire: घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं, अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही को प्रभावित क्षेत्र की ओर रोक दिया गया, ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Raipur Ambedkar Hospital Fire: फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी में ब्लास्ट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।






