Fake Bail Racket: सरगुजा पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी पट्टे से कोर्ट में जमानत कराने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh Ambikapur Fake Bail Racket Busted 2026: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने न्याय प्रणाली को चुनौती देने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरगुजा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अदालत परिसर में फर्जी किसान पट्टा और कूटरचित पहचान पत्रों (जैसे फर्जी आधार कार्ड) का उपयोग कर गंभीर अपराधों के आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई 11 सितंबर को कोतवाली पुलिस को मिली सटीक मुखबिर सूचना के बाद शुरू हुई। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ दलाल और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तत्व न्यायालय परिसर में आने वाले जरूरतमंद आरोपियों व उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत दिलाने का गोरखधंधा चला रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में सीएसपी राहुल बंसल और कोतवाली पुलिस की टीम ने कला केंद्र मैदान के पास दबिश देकर घेराबंदी की।

Read More : Agriculture Teacher Recruitment: कृषि शिक्षक भर्ती की योग्यता पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से माँगा जवाब

पुलिस ने मौके से पांच संदिग्धों—बुधराम गोंड, अजय मानिकपुरी उर्फ जयलाल, रामेश्वरी यादव, दशमेत गोंड और ममता पैकरा को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों की स्कूटी की डिक्की से 5 फर्जी किसान पट्टा पुस्तिकाएं, फर्जी सील और कूट रचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जरूरतमंद आरोपियों से पैसे लेकर अदालत में फर्जी जमानतदार खड़े करते थे और इसके जरिए कई अपराधियों की जमानत करवा चुके थे।

Read More : Chhattisgarh Dongargarh Railway Accident: डोंगरगढ़ ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरोह के मुख्य सरगनाओं के नाम सामने आए। आरोपियों ने बताया कि यह फर्जी पट्टे उन्हें दलाल राज जायसवाल के माध्यम से प्राप्त होते थे, जिसे नवापारा निवासी शशिभूषण सिंह अपने लैपटॉप और प्रिंटर के जरिए तैयार करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज जायसवाल और शशिभूषण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Chhattisgarh Cyber Jagriti Abhiyan: रायपुर में ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लॉन्च किया 9 मॉड्यूल का वीडियो कोर्स

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 फर्जी किसान पट्टा, जाली पहचान पत्र, 6 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी, एक लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस जब्त किए हैं। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *