Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News : मुंगेली पुलिस की पहली बैंड पार्टी की शानदार प्रस्तुति,...

Mungeli News : मुंगेली पुलिस की पहली बैंड पार्टी की शानदार प्रस्तुति, स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्टेडियम झूमा देशभक्ति धुनों पर

0
282

Mungeli News : रजनीश सिंह /मुंगेली। जिला गठन के बाद पहली बार मुंगेली पुलिस की स्वयं की पुलिस बैंड पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस परेड मार्च-पास्ट में धुनें बिखेरीं। मात्र एक माह के भीतर पुलिस जवानों ने यह बैंड पार्टी तैयार की और 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम गूंज उठा।

 

 

Mungeli News : भव्य समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय पुन्नू लाल मोहले, जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल उपस्थित रहे। पुलिस बैंड पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि पुन्नू लाल मोहले ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी भोजराम पटेल ने बैंड पार्टी को नगद इनाम से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस परेड मार्च-पास्ट ने देशभक्ति की उमंग को और प्रखर किया और पूरे स्टेडियम में उत्साह और जोश का माहौल रहा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here