CG CRIME : माक़डी पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.82 लाख का माल बरामद

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : रोशन सेन/ माकड़ी । पुलिस ने जिले में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 2 अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 12 अगस्त को नयापारा माकड़ी निवासी रत्ना दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर पर ताला लगाकर वे और उनके पति ड्यूटी व दुकान के लिए गए थे। जब दोपहर में लौटे तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घर से नगद और गहनों की चोरी कर ली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (IPS) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

CG CRIME : जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान कर दोनों आरोपियों — श्रवण कुमार कोर्राम और छत्र कुमार ध्रुव — को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे जुआ खेलने के आदी हैं और बड़ी रकम हार जाने के बाद चोरी की योजना बनाई थी।

CG CRIME : पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3 लाख 82 हजार 820 रुपए का माल बरामद किया है, जिसमें 1 लाख 2 हजार 820 रुपए नगद, करीब 2 लाख के सोने के गहने और 80 हजार रुपए की मोटरसाइकिल शामिल है। दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

CG CRIME :  उक्त कार्यवाही मेें थाना माक़डी से निरीक्षक विकाश बघेल, साइबर सेल से निरी सौरभ उपाध्याय, सउनि गिरीश कतलम ,प्र0आर0 अजय बघेल ऋतुराज रोजेष मनहर लुमनसिंह भण्डारी, दशरथ मरकाम आर0 संतोष कोडोपी, बिरजु शोरी, अजय देवागन ,चंदन यादव, जितेन्द्र मरकाम, ,मनोज मरकाम, मनोज पोयाम ,राजू पाणिग्रही , खेमेन्द्र विकी हेमलाल रावटे , योगेन्द्र ध्रुव गोपनीय सैनिक अनिल सौर्य की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *