PM Surya Ghar Yojana : राज्योत्सव में “पीएम सूर्य घर योजना” स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

VIKASH KHALKHO

PM Surya Ghar Yojana : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर कोंडागांव में 2 नवम्बर से 4 नवम्बर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में “पीएम सूर्य घर योजना” का विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया था। जिसे बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्टॉल का निरीक्षण किया गया और योजना की प्रगति एवं जनहित में हो रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

PM Surya Ghar Yojana : स्टॉल में जिले में स्थापित 225 पीएम सूर्य घरों के 164 ग्रिड सिंक्रोनाइज़ेशन एवं 132 हितग्राहियों को प्रदत्त सब्सिडी की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया था, साथ ही वेंडर संस्थानों द्वारा सौर ऊर्जा उपकरणों, तकनीकी मॉडल्स एवं उपभोक्ताओं की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

READ MORE : Kondagaon News : अब बिना हेलमेट सफर नहीं रुकेगा, प्रशासन ने शुरू की नई पहल

PM Surya Ghar Yojana : स्टॉल में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं वेंडर प्रतिनिधियों के द्वारा आम नागरिकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, सब्सिडी विवरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई ।“हितग्राहियों से संवाद” एवं “नवीकरणीय ऊर्जा जागरूकता अभियान” कार्यक्रमों ने नागरिकों में सौर ऊर्जा के प्रति विशेष उत्साह उत्पन्न किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *