CG Weather Update: रायपुर में मौसम शुष्क… दिन हल्का गर्म, वेलेंटाइन डे पर राहत भरा रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम पूरी तरह स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में शुष्क वातावरण बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान भी कहीं से बारिश की सूचना नहीं मिली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक भी वर्षा की संभावना नहीं है।

तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

वेलेंटाइन डे पर कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी।अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान लगभग 18°C रहने की संभावना जताई गई है।

Read More : M.P Weather Update: फरवरी में बढ़ी दिन की गर्मी, 16 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

घूमने-फिरने के लिए अनुकूल मौसम

स्थिर और शुष्क मौसम के कारण वेलेंटाइन डे पर बाहर घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। न तो बारिश की चिंता है और न ही तापमान में अचानक गिरावट या बढ़ोतरी की संभावना। ऐसे में वीकेंड का मौसम सामान्य और सुहावना रहने की उम्मीद है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories