Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh : संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला कीड़े वाला...

Tikamgarh : संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला कीड़े वाला नाश्ता, कोचों ने जताई नाराजगी

0
166

 संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ : जिले के पुलिस परेड मैदान और ढोगा मैदान में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित संभाग स्तरीय सॉफ्टबाल, हॉकी, फुटबॉल और तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दिए गए नाश्ते में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है।

खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

प्रतियोगिता में सागर संभाग के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दमोह से आए खिलाड़ियों को उनके खेल विभाग द्वारा लगाई गई मेस में नाश्ते में तिलूले और कीड़े पाए गए। खिलाड़ियों ने आयोजन समिति और शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Read More : Uttar Pradesh : बहराइच में खुला चौंकाने वाला सच : अवैध मदरसे में टॉयलेट में कैद मिलीं 40 नाबालिग छात्राएं

कोचों की शिकायत

महिला कोच पूजा ने बताया कि जिस हॉस्टल में उनके खिलाड़ी ठहरे थे, वहां लाइट और पानी की समस्या थी। खिलाड़ियों को खेल मैदान आने-जाने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उन्हें टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।

Read More : CG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

आयोजकों की जवाबदेही

टीकमगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। खिलाड़ियों को स्वच्छ, पौष्टिक और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना आयोजकों की जिम्मेदारी होती है। हालांकि, इस मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया पर बयान देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

  • रामजी पटेल (खिलाड़ी): “नाश्ते में कीड़े मिलने से हम सभी बहुत नाराज हैं।”
  • नमन सोनी (खिलाड़ी): “खिलाड़ियों के लिए यह लापरवाही सही नहीं है।”
  • कृष्णा पटेल (खिलाड़ी): “शुद्ध और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए थी।”
  • पूजा (कोच): “हॉस्टल में लाइट-पानी की समस्या थी और आने-जाने की कोई सुविधा नहीं थी।”
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here