Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल...

CG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा दोपहर को नगरी-सिहावा रोड पर खड़ादाह गांव के पास हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS : बताया गया कि यह बस डीआरडी कंपनी की थी, जो धमतरी से नगरी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस खड़ादाह गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

CG NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों में ग्राम बेलौदी के टीकाराम साहू (58) और उनकी पत्नी कुमारी बाई (54) शामिल हैं।

CG NEWS : वहीं ग्राम बासनवाही की कलेसिया निषाद और उनकी 4 साल की नातिन रागिनी निषाद को भी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कलेसिया निषाद ने बताया कि वह अछोटा गांव में रिश्तेदार से मिलकर लौट रही थीं। मासूम रागिनी की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।फिलहाल केरेगांव पुलिस हादसे की जांच कर रही है और बस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here