Sunday, August 16, 2026
Home National Uttar Pradesh : बहराइच में खुला चौंकाने वाला सच : अवैध मदरसे...

Uttar Pradesh : बहराइच में खुला चौंकाने वाला सच : अवैध मदरसे में टॉयलेट में कैद मिलीं 40 नाबालिग छात्राएं

0
229

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पहालवारा गांव में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में छापेमारी के दौरान प्रशासन ने 40 नाबालिग छात्राओं को टॉयलेट में बंद पाया। लड़कियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई गई है।

टॉयलेट में मिलीं लड़कियां

जिले में अवैध मदरसों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी के दौरान मदरसा संचालकों ने ऊपर जाने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छत पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोला गया, जिसमें 40 डरी-सहमी लड़कियां मिलीं।

Read More : CG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

दस्तावेजों का अभाव

जांच में प्रबंधक और शिक्षकों से पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मदरसा लगभग तीन साल से चल रहा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था।

अवैध मदरसे का भंडाफोड़, 40 नाबालिग लड़कियां बाथरूम में बंद मिलींप्रशासन ने उठाया कदम

छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया और अवैध मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया। खालिद ने बताया कि मदरसे के दस्तावेजों की जांच अभी भी चल रही है।

Read More : Ladakh violence : लद्दाख हिंसा : सोनम वांगचुक बोले – सरकार तलाश रही ‘बलि का बकरा’, मुझे जेल भेजने की तैयारी

कानूनी कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रमणंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। परिजन, एसडीएम या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिकायत दर्ज कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Previous articleCG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल
Next articleUPSC News : UPSC में 213 पदों पर भर्ती, 2 अक्टूबर तक करें आवेदन, 50 साल तक के उम्मीदवार पात्र
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here