Sunday, August 16, 2026
Home National Ladakh violence : लद्दाख हिंसा : सोनम वांगचुक बोले – सरकार तलाश...

Ladakh violence : लद्दाख हिंसा : सोनम वांगचुक बोले – सरकार तलाश रही ‘बलि का बकरा’, मुझे जेल भेजने की तैयारी

0
148

जम्मू : लद्दाख में राज्य दर्जे की मांग को लेकर भड़की हिंसा पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो सरकार की मुश्किलें उनकी आजादी से कहीं अधिक बढ़ जाएंगी।

सरकार पर आरोप: ‘बलि का बकरा तलाश रही’

वांगचुक ने गृहमंत्रालय के उस बयान को खारिज किया जिसमें बुधवार की हिंसा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने कहा, “सरकार असली समस्या को नजरअंदाज कर बलि का बकरा तलाश रही है। पीएसए के तहत मुझे दो साल के लिए जेल भेजने की तैयारी हो रही है, इसके लिए मैं तैयार हूं। लेकिन जेल में सोनम वांगचुक सरकार के लिए बाहर से ज्यादा परेशानी का कारण बनेगा।”

लद्दाख में हिंसा के लिए सरकार ने सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया, कहा- जेन ज़ी का ज़िक्र कर भड़काया - BBC News हिंदीहिंसा की असली वजह: युवाओं की बेचैनी

वांगचुक ने बताया कि हिंसा की जड़ युवाओं की नाराजगी और लंबे समय से अनदेखी की जा रही मांगों में है। उन्होंने कहा, “छह साल से बेरोजगारी और अधूरे वादों ने युवाओं का धैर्य खत्म कर दिया है। सरकार आंशिक आरक्षण का दिखावा कर रही है, जबकि असली मांग राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का विस्तार अभी भी अधूरी है। सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर दोषारोपण की राजनीति कर रही है, यह शांति की राह नहीं खोलता, बल्कि हालात और भड़काता है।”

Read More : CG NEWS : हाईकोर्ट ने खराब सड़कों पर जताई सख्ती, PWD और NHAI से जवाब तलब – जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

हिंसा और कर्फ्यू

बुधवार को लेह में आंदोलन हिंसक हो उठा। पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ के बीच चार लोगों की मौत हुई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। गुस्साई भीड़ ने बीजेपी कार्यालय और हिल काउंसिल को निशाना बनाया और कई वाहनों को आग के हवाले किया। प्रशासन ने पूरे लेह जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया।

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन,लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग हुई हिंसक, सोनम वांग्चुक ने 15 दिनों बाद तोड़ा अनशन, लोगों से शांति की अपील ...गृहमंत्रालय और उपराज्यपाल की प्रतिक्रिया

गृहमंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हिंसा भड़काने के पीछे राजनीतिक रूप से प्रेरित लोग और वांगचुक जैसे नेताओं के भड़काऊ बयान जिम्मेदार हैं। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि कोई भी पुराना या भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर न फैलाए।

Read More : PhonePe IPO : फोनपे ने SEBI में फाइल किया IPO ड्राफ्ट, 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य

उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन लेह की हिंसा सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन्होंने माहौल बिगाड़ा है, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Previous articlePhonePe IPO : फोनपे ने SEBI में फाइल किया IPO ड्राफ्ट, 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य
Next articleCG NEWS : धमतरी में बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here