HomeEntertainmentजुड़वा बच्चों के पिता बने राम चरण, चिरंजीवी बने फिर दादा, सोशल...

जुड़वा बच्चों के पिता बने राम चरण, चिरंजीवी बने फिर दादा, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उनके जीवन का बेहद भावुक और खास पल है। 31 जनवरी को राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इस खुशखबरी की जानकारी सबसे पहले मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।

 अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़

पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए राम चरण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन जैसे ही फैंस को उनकी मौजूदगी की खबर मिली, अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात ऐसे बन गए कि राम चरण को अस्पताल के अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हुए हैं और भीड़ से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

 बेटी की सुरक्षा को लेकर दिखी चिंता

वीडियो में राम चरण थोड़े असहज और चिंतित नजर आते हैं। वह बार-बार इशारों में लोगों से दूरी बनाए रखने को कहते दिखते हैं। उनकी पूरी कोशिश अपनी बेटी को भीड़ से सुरक्षित रखने की होती है। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम भी रास्ता बनाती नजर आती है।बेटी को लेकर राम चरण की यह चिंता फैंस को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “रियल लाइफ हीरो” बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 राम चरण का भावुक पोस्ट

अस्पताल पहुंचने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर जुड़वा बच्चों के जन्म की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके घर एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। पोस्ट में उन्होंने महिलाओं की ताकत और परिवार के सपोर्ट को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया और फैंस का आभार जताया।

Read More : T20 World Cup 2026 से पहले तिलक और सुंदर की फिटनेस पर आ गई बड़ी अपडेट, सूर्यकुमार यादव के खुलासे से सब दंग

 राम चरण और उपासना की लव स्टोरी

राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2011 में सगाई और 2012 में शादी की थी। साल 2023 में बेटी क्लिन कारा के जन्म के बाद अब जुड़वा बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी खुशियों से भर गया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here