Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Suicide Attempt Indore : साजिश या हकीकत? 4 पन्नों का सुसाइड नोट...

Suicide Attempt Indore : साजिश या हकीकत? 4 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस जांच पर उठे सवाल

Suicide Attempt Indore : इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने और वीडियो वायरल करने के मामले ने अब एक नया रुख अख्तियार कर लिया है। इस केस में आरोपी बनाए गए एक नाबालिग की बहन ने शनिवार को चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने पूरे मामले को एक सोची-समझी साजिश बताया है।

भाई को फंसाने और ब्लैकमेलिंग का दावा अस्पताल के बेड से जारी वीडियो में किशोरी रोते हुए कह रही है कि उसके भाई को इस पूरे प्रकरण में साजिश के तहत फंसाया गया है। किशोरी का आरोप है कि एक विशेष युवक ने उसके भाई से अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए पूरे परिवार को निशाना बनाया। किशोरी के अनुसार, उस युवक ने दबाव बनाकर उसकी माँ से 10 लाख रुपये की मोटी रकम भी ऐंठ ली है। झूठे मुकदमे और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने यह जानलेवा कदम उठाया।

सुसाइड नोट में पुलिस जांच पर सवाल किशोरी ने अपने 4 पन्नों के सुसाइड नोट में विस्तार से बताया है कि कैसे एक युवक ने उसके परिवार को प्रताड़ित किया। नोट में उन लोगों के नाम का भी जिक्र है जो इस पूरी कहानी के पीछे मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। किशोरी का कहना है कि जिस मारपीट के वीडियो के आधार पर उसके भाई को अपराधी बनाया गया, उसकी सच्चाई कुछ और ही है। इस सुसाइड नोट ने अब जूनी इंदौर पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और जांच की दिशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटा पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस अब इस नए ‘साजिश’ वाले एंगल से जांच कर रही है। किशोरी के बयान और सुसाइड नोट में दर्ज आरोपों की सत्यता जांची जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई केस दर्ज कराने के पीछे कोई वसूली या आपसी रंजिश का खेल चल रहा था। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर है, लेकिन इस घटना ने शहर के चर्चित मारपीट कांड को और अधिक पेचीदा बना दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here