C21 मॉल के बाहर नशेड़ी युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे

Parivesh
C21 मॉल के बाहर नशेड़ी युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

इंदौर: इंदौर के पॉश इलाके विजय नगर स्थित C21 मॉल के बाहर देर रात दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नशे में धुत थीं और सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों को बाल पकड़कर लात-घूंसे मारते और गाली-गलौज करते देखा जा सकता है।

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने युवतियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। बताया जा रहा है कि किसी निजी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों युवतियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थल पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *