Chhattisgarh Jobs: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह मेला बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।
Chhattisgarh Jobs: रोजगार मेले में 8 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार विभाग के अनुसार, अब तक 62 कंपनियों ने 9,449 रिक्तियों की जानकारी दी है। इनमें से 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को सीधे रोजगार का अवसर मिलने की संभावना है।
10वीं-12वीं पास से इंजीनियरिंग तक मौका
रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
8 अक्टूबर को शामिल होंगे CM साय
Chhattisgarh Jobs: रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में चयनित युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसर और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
Chhattisgarh Jobs: इच्छुक युवा निर्धारित दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।






