Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News: इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर...

Kondagaon News: इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर आरोप; BMO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News: कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी से एक महिला की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत का मामला सामने आया है। ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम की तबीयत इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kondagaon News: परिजनों ने विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला ब्लड टेस्ट कराने के लिए लैब टेक्नीशियन के निजी क्लिनिक गई थी, जहां ब्लड सैंपल लेने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

Kondagaon News: जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त की सुबह मिथिला नेताम की तबीयत खराब थी। इसके बाद उसके पति सुनील कुमार नेताम और परिजन उसे ब्लड टेस्ट कराने के लिए लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा के घर लेकर गए थे। मृतका के देवर विजय नेताम के अनुसार, पहले महिला का ब्लड सैंपल लिया गया और इसके बाद उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया गया।

Kondagaon News: परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद मिथिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Kondagaon News: मौत के बाद परिजनों ने थाने में की शिकायत

महिला की अचानक मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और विश्रामपुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका के तीन बच्चे हैं, इसलिए परिवार ने उचित मुआवजे की भी मांग की है।

Kondagaon News: लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन लगाने की अनुमति नहीं

मामले में विश्रामपुरी के BMO डॉ. अनुराग भारती ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला लैब टेक्नीशियन के यहां इंजेक्शन लगवाने गई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के नियमानुसार लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन लगाने या मरीज का उपचार करने की अनुमति नहीं है।

BMO के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

उठ रहे कई सवाल

इस घटना के बाद महिला को लगाया गया इंजेक्शन, उसकी डोज, इंजेक्शन किसकी सलाह पर लगाया गया और उसे लगाने की अनुमति थी या नहीं, जैसे कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किस वजह से हुई और इंजेक्शन का उसकी मौत से कोई प्रत्यक्ष संबंध था या नहीं।

Kondagaon News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here