Sunday, September 13, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Accident : दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस...

Dantewada Accident : दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से अधिक यात्री घायल

Dantewada Accident
Dantewada Accident

Dantewada Accident : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। भांसी थाना क्षेत्र में महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 10 से 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dantewada Accident : सुबह करीब 4:30 बजे हुआ हादसा

Dantewada Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

 

Dantewada Accident : जवानों ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू

Dantewada Accident : घटना की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Dantewada Accident : घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Dantewada Accident : हादसे में घायल यात्रियों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here