Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Voter Revision 2026 : दंतेवाड़ा के मतदाताओं के लिए बड़ी राहत:...

Dantewada Voter Revision 2026 : दंतेवाड़ा के मतदाताओं के लिए बड़ी राहत: अब ऑनलाइन अपलोड होंगे दस्तावेज, नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर

Dantewada Voter Revision 2026 : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह डिजिटल और सुलभ बना दिया है। दंतेवाड़ा जिले के मतदाताओं के लिए अब अपने दस्तावेज जमा करने या नोटिस का जवाब देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

ऑनलाइन सुविधा की मुख्य बातें:

  • घर बैठे अपलोड: जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे अब वोटर्स सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर जाकर सीधे अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

  • त्वरित सत्यापन: पोर्टल पर ई-साइन (e-Sign) की सुविधा दी गई है, जिससे दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किए बिना ही त्वरित डिजिटल सत्यापन संभव होगा।

  • पारदर्शिता: मतदाता पोर्टल के माध्यम से पिछले रिकॉर्ड (SIR) में अपना नाम खोज सकते हैं और अपनी आपत्तियों का निराकरण कर सकते हैं।

जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय ने इस नई व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समय बचाने वाला बताया है। बचेली और दंतेवाड़ा के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का उपयोग कर अपनी जानकारी अद्यतन (Update) कराएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here