CG Police Transfer: सूरजपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI, ASI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

Sanjay Sahu

CG Police Transfer: सूरजपुर। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना और चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

CG Police Transfer: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक (TI), उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।

CG Police Transfer: आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।

CG Police Transfer: नीचे देखें स्थानांतरण सूची…

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *