Pendra News : नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने कार से बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर, युवती समेत 4 की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
187
Pendra News
Pendra News

Pendra News : पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही): रविवार रात सेवरा गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार ब्रेज़ा कार ने दो मोटरसाइकिलों को सामने से टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी स्नेहिल गुप्ता शराब के नशे में था और हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के साथ बदसलूकी भी करता रहा।

Pendra News : आरोपी ने मौके पर धौंस जमाते हुए कहा, “तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी स्नेहिल गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या (भारतीय न्याय संहिता की धारा 105) सहित कई गंभीर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Pendra News : मृतकों की पहचान

1. गंगाराम गंधर्व (25) निवासी गिरारी
2. रामावतार गोंड (30) निवासी कुदरी
3. भूपेंद्र गोंड (28) निवासी बरघाट
4. शानू केवंट (22) निवासी बंधी (महिला)

Pendra News : चारों मृतक आपस में दोस्त थे और एक मित्र की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि स्नेहिल गुप्ता मरवाही थाना का हिस्ट्रीशीटर है। पिछले दो वर्षों में उस पर मारपीट, सट्टा एक्ट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने पूर्व में भी उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा।

Pendra News : यह हादसा केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक ढिलाई का नतीजा है। परिजनों और आम लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here