Thursday, September 24, 2026
Home Raipur Indigo Flight: दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में फंसे पूर्व CM सहित विधायक, महापौर समेत...

Indigo Flight: दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में फंसे पूर्व CM सहित विधायक, महापौर समेत 35 से ज्यादा यात्री

सहित विधायक, महापौर समेत 35 से ज्यादा यात्री
सहित विधायक, महापौर समेत 35 से ज्यादा यात्री

Indigo Flight, रायपुर | राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक बड़ा फील्ड इमरजेंसी मामला सामने आया जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी के चलते लॉक हो गया। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद, महापौर मीनल चौबे सहित 35 से अधिक यात्री सवार थे। गेट लॉक होने के चलते यात्रियों को विमान के अंदर करीब 40 मिनट तक फंसे रहना पड़ा

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक गेट लॉक टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ था, जिसे एयरपोर्ट स्टाफ ने भारी मशक्कत के बाद ठीक किया। करीब 2:25 बजे विमान की लैंडिंग हुई थी और समस्या के समाधान के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह घटना एयरलाइन की संचालन प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here