Raja Raghuvanshi Murder Case : क्या हैं काली पोटली का राज….राजा के पिता ने उठाया पर्दा…..

0
148
Raja Raghuvanshi Murder Case : क्या हैं काली पोटली का राज....राजा के पिता ने उठाया पर्दा.....
Raja Raghuvanshi Murder Case : क्या हैं काली पोटली का राज....राजा के पिता ने उठाया पर्दा.....

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और सनसनीखेज दावा सामने आया है। राजा के पिता देवीलाल रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की पत्नी सोनम रघुवंशी ने सगाई के बाद ही राजा को अपने वश में करने के लिए काला जादू किया था। देवीलाल के मुताबिक, सोनम ने घर के दरवाजे पर एक काली पोटली टांगी थी, जो अब राजा की मौत के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है।

Raja Raghuvanshi Murder Case :  देवीलाल रघुवंशी की आंखों में आंसू थे, जब उन्होंने यह कहा — “हम समझ नहीं पाए कि वह हमारे बेटे को धीरे-धीरे किसी जाल में फंसा रही थी। वह तंत्र-मंत्र में रुचि रखती थी। हमने पोटली को बुरी नजर से बचाने की चीज समझा, लेकिन वह शायद हमारे घर में अंधेरे का प्रवेश द्वार थी।”

भाई ने लगाया नरबलि का आरोप
इतना ही नहीं, राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इस मामले को और भी डरावने दायरे में खड़ा कर दिया है। उनका दावा है कि सोनम ने अपने पिता की लंबी उम्र के लिए राजा की नरबलि दी है। सचिन के मुताबिक, सोनम के पिता की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Raja Raghuvanshi Murder Case

“मेरे भाई की जान किसी तांत्रिक स्वार्थ के लिए ली गई है। ये हत्या नहीं, एक योजनाबद्ध बलि है,” – सचिन रघुवंशी ने कहा।

सोनम के तांत्रिक संबंधों की भी जांच
परिवार का यह भी दावा है कि सोनम और उसके परिजन तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे ऐंगल से भी जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि क्या हत्या सिर्फ संपत्ति या व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम थी, या इसमें किसी अंधविश्वास और तांत्रिक अनुष्ठानों की भी भूमिका रही।

परिवार की चुप्पी
इस पूरे मामले पर अब तक सोनम रघुवंशी या उसके परिजनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पुलिस को सोनम के कॉल डिटेल्स, बातचीत और यात्राओं से कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं जो उसके मानसिक और आध्यात्मिक झुकाव की ओर इशारा करते हैं।

फिलहाल इस हत्या में सोनम, उसका दोस्त राज समेत पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अब यदि काला जादू और नरबलि जैसे एंगल की पुष्टि होती है, तो यह मामला केवल हत्या नहीं, बल्कि आधुनिक समाज में व्याप्त अंधविश्वास की एक भयावह मिसाल बनकर उभरेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here