Raja Murder Case : राजा मर्डर केस में नए शख्स की एंट्री, कौन हैं संजय वर्मा जिससे सोनम करती थी घंटो बातें…..

0
171
Raja Murder Case
Raja Murder Case

इंदौर/शिलॉन्ग। Raja Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। मेघालय पुलिस की जांच में अब ‘संजय वर्मा’ नामक एक रहस्यमयी युवक का नाम उभरकर आया है, जिससे सोनम रघुवंशी लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से खुलासा हुआ है कि सिर्फ 25 दिनों में सोनम ने उसे 119 बार कॉल किया था।

Raja Murder Case : पुलिस सूत्रों का कहना है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम और संजय के बीच घंटों बातचीत होती रही, और अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या यह संवाद सिर्फ ‘दोस्ती’ तक सीमित था, या फिर यह हत्याकांड की किसी बड़ी साजिश की भूमिका का हिस्सा था?

फोन बंद, लोकेशन गायब: कौन है संजय वर्मा?
पुलिस जब संजय वर्मा से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, तो उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही, जिससे पुलिस को शक है कि वह जानबूझकर भूमिगत हो गया है। अब इस पूरे प्रकरण में संजय की भूमिका की जांच की जा रही है – क्या वह साजिश का हिस्सा था? क्या वह सोनम का गाइड या मददगार था?

Raja Murder Case

परिवार से पुलिस की लंबी पूछताछ
इधर, शिलॉन्ग पुलिस ने राजा रघुवंशी के घर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक राजा के भाई सचिन, विपिन और मां से बंद कमरे में बातचीत की। पुलिस ने खासकर उस समय को लेकर जानकारी ली जब शादी के बाद सोनम 4 दिन तक ससुराल में रही थी। उसके व्यवहार, बातचीत और किसी तरह की असामान्यता को लेकर परिजनों से सवाल-जवाब किए गए।

हत्या के पहले आखिरी पल की भी पड़ताल
पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि राजा रघुवंशी 23 मई को जब आखिरी बार घर से निकले तो क्या वह किसी के बुलावे पर गए थे? क्या उनके पास कुछ खास सामान था? इसी कड़ी में संजय वर्मा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

अब तक 5 गिरफ्तार, पर कहानी अधूरी
राजा की हत्या के मामले में अब तक सोनम, उसके प्रेमी राज समेत 5 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद किया गया था। लेकिन अब जांच की दिशा संजय वर्मा के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।

क्या ये सिर्फ मर्डर है या एक सोची-समझी प्लानिंग?
CDR के डेटा, संजय की लोकेशन, और राजा के लापता होने के दिन की घटनाएं – ये सब मिलाकर मामला अब और भी जटिल होता जा रहा है। पुलिस मान रही है कि आने वाले दिनों में संजय वर्मा अगर गिरफ्तार होता है तो यह हत्याकांड एक नया मोड़ ले सकता है, जिसमें प्रेम, धोखा और साजिश की परतें और खुलेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here