Jabalpur News : सनसनीखेज साइबर ठगी का खुलासा: महिला को सोने का लालच देकर दो माह तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, दिल्ली से बरामद

0
158
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर ; जबलपुर में साइबर अपराधियों की एक सनसनीखेज हरकत सामने आई है, जहां शहर और ग्रामीण इलाकों के लोग लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला थाना बरगी क्षेत्र का है, जहां ग्राम बरगी की रहने वाली एक महिला को साइबर ठगों ने सोने का लालच देकर जाल में फंसा लिया।

Jabalpur News : पुलिस के मुताबिक, ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर करीब दो महीने तक एक राज्य से दूसरे राज्य घुमाते रहे। इस दौरान महिला को लगातार मानसिक दबाव में रखा गया और परिवार से पूरी तरह से काट दिया गया।

Jabalpur News : बरगी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर महिला को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की तलाश में सक्रियता से जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Jabalpur News : यह मामला न केवल साइबर ठगी की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि लोगों को ऐसे फर्जी कॉल और लालच से बचकर रहने की चेतावनी भी देता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर कोई जानकारी साझा न करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here