Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha Accident: तेज रफ्तार का कहर: कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत...

Kawardha Accident: तेज रफ्तार का कहर: कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, धरमजयगढ़ में बस-ट्रक टक्कर से कई घायल

Kawardha Accident
Kawardha Accident

Kawardha Accident: कवर्धा/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के कवर्धा और धरमजयगढ़ में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। एक हादसे में दो बाइक आमने-सामने टकराईं, जबकि दूसरे में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

पहला हादसा कवर्धा के भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास बुधवार देर रात हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिशनपुरा निवासी सबित यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है। सूचना के बाद 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर है और वह बेहोशी की स्थिति में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बस और ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर

दूसरा हादसा धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

Kawardha Accident: हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों की विस्तृत स्थिति और दोनों हादसों के पीछे की वजहों की जानकारी सामने आना बाकी है। कोयलर क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों की बात भी सामने आ रही है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here