CG News : रायपुर में तीन दिनों तक खुला रहेगा दुर्लभ सिक्कों और डाक टिकटों का खजाना

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ मुद्राशास्त्रीय एवं डाक टिकट संग्रह सोसायटी द्वारा 19, 20 और 21 सितंबर को राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन में तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के सदस्य धीरू सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क होगा और यह सुबह 10:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी।

दुर्लभ संग्रह का प्रदर्शन :

    • निःशुल्क प्रवेश – इतिहास और संग्रह प्रेमियों के लिए खास अवसर
    • दुर्लभ संग्रह – सिक्के, नोट, टोकन, पदक, प्राचीन वस्तुएं, विंटेज सामग्री
    • राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय – देश के अलग-अलग राज्यों से आएंगे कलेक्टर और कला प्रेमी
    • युवा और छात्र फ्रेंडली – ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाने का शानदार मौका
    • इंटरएक्टिव अनुभव – देखने-सिखने और फोटो क्लिक करने के लिए शानदार सेटअप

राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार

सोसायटी के पदाधिकारी कमल वैद, हेमन्त अरोड़ा, स्नेहल लूनिया, अनिल केशरवानी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, हरिओम अग्रवाल, डॉ. कमल अग्रवाल, रवींद्र जैन, अर्पित ताम्रकार और रितेश जैन ने इस आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

  • इतिहास और कला के शौकीनों के लिए यह प्रदर्शनी एक यूनिक अवसर है – सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि सीखने और फोटो खींचने के लिए भी!
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *