CG NEWS: पकड़े जाने के डर से जमीन में गाड़ दिया था गहना, 50 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Sanjay Sahu
CG NEWS:

CG NEWS: दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। महावीर कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर से चोरी हुए करीब 50 लाख रुपये के गहने और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 9 लाख 75 हजार रुपये नकद और जमीन में छिपाए गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए गए।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात 24 जून की रात को अंजाम दी गई थी। जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक स्प्लेंडर बाइक पर रेकी करते दिखाई दिए, जिनकी पहचान **रंजीत डाहरे और रोशन डाहरे के रूप में हुई। दोनों को खैरागढ़ जिले के ग्राम केराजबोड से गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS: पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की योजना स्वीकार की और बताया कि कुछ गहनों को उन्होंने नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने नागपुर जाकर आकाश को भी हिरासत में लिया और उसके पास से चांदी के गहने बरामद किए।

CG NEWS: बाकी गहनों को आरोपी रोशन मार्कण्डेय ने अपनी भाभी योगेश्वरी मार्कण्डेय और साथी रविशंकर बंजारे के पास छिपा दिया था। पुलिस से बचने के लिए योगेश्वरी ने गहनों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर (DSMD) की मदद से गहनों को खोजकर ज़ब्त किया।

CG NEWS: इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 9 लाख 75 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और चांदी के बिस्किट जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *