Breaking News : फाफाडीह चौक में चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही

Parivesh

रायपुर | 5 मई: फाफाडीह चौक में आज रात करीब 8:30 बजे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक जवान ने एक बाइक सवार को बीच सड़क पर धक्का देकर रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना का सबसे खतरनाक पहलू यह था कि बाइक के ठीक पीछे एक कार आ रही थी, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार कार के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। यह हरकत न केवल असंवेदनशील थी, बल्कि यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी भी थी।

इधर रायपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। कलेक्ट्रेट चौक और मेकाहारा चौक जैसे व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं, जिससे आमजनों को जाम और व्यवस्था हो रही हैं।

अब फाफाडीह चौक की यह घटना यह दिखाती है कि न केवल व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, बल्कि चेकिंग के नाम पर आम लोगों की जान को भी जोखिम में डाला जा रहा है।

हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सवाल उठना लाजिमी है—क्या ट्रैफिक पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *