Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG Weather Today: रायपुर-मुंगेली में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे सरगुजा संभाग...

CG Weather Today: रायपुर-मुंगेली में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today
CG Weather Today

CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। रायपुर और मुंगेली समेत कई इलाकों में जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

CG Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम रही है। अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश

बीते 24 घंटे में रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश पथरिया में 16 सेमी दर्ज हुई। इसके अलावा लोरमी में 11 सेमी, जबकि लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी बारिश हुई।

भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी, तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी और लोहांडीगुड़ा समेत कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई। कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में करीब 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।

तापमान की स्थिति

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here