Monday, September 14, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Breaking : रायपुर वासियों के लिए जरूरी खबर…..

Raipur Breaking : रायपुर वासियों के लिए जरूरी खबर…..

रायपुर :  Raipur Breaking : भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराता जा रहा है। अब 1 मई से 15 जून तक हर दिन सुबह 6.15 से 6.45 और शाम 6.15 से 6.45 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह वही समय है जब जल आपूर्ति होती है, ऐसे में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

शहर के करीब 25 वार्डों में पहले से ही जल संकट बना हुआ है, जिनमें 20 से अधिक वार्डों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पानी भरने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।

इस बीच रसूखदार लोग टुल्लू पंप से पानी खींच रहे हैं, जिससे आमजन के हिस्से का जल दबाव घट रहा है। टैंकर सप्लाई करने वाले मनमानी दरें वसूल रहे हैं और प्रशासन की निगरानी कमजोर साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल समाधान और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, ताकि गर्मी में जल संकट और ज्यादा भयावह रूप न ले सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here