Breaking News : प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि आज….

रायपुर। Breaking News : नगर निगम रायपुर द्वारा निर्धारित प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, लेकिन तय किए गए 325 करोड़ रुपये के लक्ष्य से वसूली काफी पीछे है। सूत्रों के अनुसार, टैक्स वसूली के लिए दी गई अतिरिक्त एक माह की अवधि में मात्र 6 करोड़ रुपये से अधिक की ही वसूली हो सकी है, जिससे निगम की राजस्व स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम अब बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नोटिस जारी करने के साथ संपत्ति सील करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पाया है, जबकि कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने जानबूझकर भुगतान नहीं किया। जल्द ही निगम विशेष अभियान चलाकर बकाया टैक्स वसूली तेज करेगा, ताकि आगामी विकास कार्यों के लिए जरूरी फंडिंग सुनिश्चित की जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories